DU में एडमिशन हेतु CUET UG की कट ऑफ सिर्फ इतना, एडमिशन हुए शुरू CUET UG Cutoff For DU Admission

By: Ashu Singh

On: July 2, 2025

Follow Us

CUET UG Cutoff For DU Admission: सीयूईटी यूजी परीक्षा के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज की कट ऑफ काफी हाई रहता है ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा किस कॉलेज के लिए कितना कटऑफ हो सकता है यह जानने को मिलेगा।

CUET UG 2025 के नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से घोषित किए जाने वाले हैं और इसी बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के द्वारा मंगलवार को अपने स्नातक पाठ्यक्रम हेतु आधिकारिक तौर पर प्रवेश पत्र की शुरुआत कर दिया गया है। 2025-26 हेतु बड़ा सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल लॉन्च करते हुए विश्वविद्यालय के द्वारा CUET UG 2025 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों से आवेदन को आमंत्रित किया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए CUET UG का कट ऑफ रिजल्ट बाद

प्रवेश का यह पहले चरण है और वर्ष 2025-26 हेतु कक्षा 1 अगस्त से शुरू होगी और दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले पिछले कुछ वर्षों में कितना कटऑफ गया है एक इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दिल्ली विश्वविद्यालय हेतु CUET यूजी कट ऑफ 2025 परिणाम घोषित किए जाने के बाद घोषित कर दिया जाएगा और इसी बीच उम्मीदवार नीचे दिए गए संभावित कट ऑफ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज के लिए यह है संभावित कट ऑफ

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, और बीकॉम कोर्सेज के लिए कट-ऑफ लिस्ट निम्नलिखित है-

बीए (ऑनर्स) कट-ऑफ

  • दौलत राम कॉलेज: 99 या उससे अधिक
  • गार्गी कॉलेज: 99 या उससे अधिक
  • हिंदु कॉलेज: 99 या उससे अधिक
  • मिरांडा हाउस: 99-100
  • रामजस कॉलेज: 99 या उससे अधिक
  • जीसस एंड मैरी कॉलेज: 99 या उससे अधिक

बीएससी (ऑनर्स) कट-ऑफ

  • दौलत राम कॉलेज: 98-99.5
  • मिरांडा हाउस: 98-100
  • हंसराज कॉलेज: 96-98
  • हिंदु कॉलेज: 96-98
  • रामजस कॉलेज: 98-100

बीकॉम (ऑनर्स) कट-ऑफ

  • दौलत राम कॉलेज: 94-96
  • क़ॉलेज ऑफ आर्ट्स ऐंड कॉमर्स: 99-100
  • देशबंधु कॉलेज: 99-100
  • मिरांडा हाउस: 99-100
  • हंसराज कॉलेज: 99-100

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कट-ऑफ लिस्ट विभिन्न कॉलेजों और कोर्सेज के लिए अलग-अलग हो सकती है। CUET यूजी कट ऑफ 2025 काउंसलिंग के प्रत्येक दूर के बाद भाग लेने वाले विश्वविद्यालय व कॉलेज संस्थाओं के द्वारा जारी किया जाता है। CUET यूजी कट ऑफ न्यूनतम स्कोर है जिसकी उम्मीदवारों का काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाए जाने हेतु प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु स्नातक हेतु CUET UG कट ऑफ 2024 के आधार पर होता है CUET UG चयन प्रक्रिया में 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय भाग लेते हैं और 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय के अलावा अन्य निजी कालेज व विश्वविद्यालय सम्मिलित होते हैं जो कि CUET यूजी स्कोर के आधार पर एडमिशन वह करते हैं।

Leave a Comment